फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- श्रमिक ट्रेनों के जरिए सरकार ने आपदा को मुनाफे में बदला

Sat, 25 Jul 2020 04:02 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के समय श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से आपदा को मुनाफे में बदल दिया। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं। आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है ग़रीब विरोधी सरकार।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से रेलवे को 428 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद तमाम शहरों में बड़ी संख्या में प्रवासी फंस गए थे। 

श्रमिकों को उनके प्रदेश अथवा गृह जिले तक पहुंचाने के लिए सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनें एक मई से चलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें