फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का वार: घरेलू गैस की बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरा, 2014 और 2022 की कीमतों की तुलना कर कही यह बात

Sun, 08 May 2022 12:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

शनिवार को सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद राहुल ने कहा था कि करोड़ों भारतीय परिवार अत्यधिक महंगाई, बेरोजगारी और खराब शासन के खिलाफ मुश्किल जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल उन्हीं की पार्टी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है।

विज्ञापन


राहुल ने एक ट्वीट में घरेलू सिलेंडर के दामों की तुलना की। उन्होंने बताया कि 2014 में कांग्रेस नीत सरकार में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 827 रुपये की सब्सिडी के साथ 410 रुपये थी, जबकि 2022 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत इसकी कीमत 999 रुपये से अधिक है और सब्सिडी भी शून्य है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तब के दो सिलेंडर की कीमत के बराबर आज एक सिलेंडर की कीमत है। केवल कांग्रेस गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है। यह हमारी आर्थिक नीति का मूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपये तक बढ़ गए, जो बीते छह हफ्तों से अधिक समय में कीमतों में दूसरी वृद्धि है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें