प्रयागराज में प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Amar Ujala
सबको साथ लेकर चलने का संकेत भी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही है। अगर प्रियंका गांधी ने अपने सहारनपुर के दौरे पर मां शाकुंभरी देवी के दर्शन किए हैं तो साथ में इसी दौरे में वे एक दरगाह पर भी गई हैं। यह संदेश साफ कहता है कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने की अपनी नीति से अलग नहीं हटने जा रही है।
कुंभ में एक लाख संत कर सकते हैं कांग्रेस का समर्थन
मामला केवल प्रियंका गांधी के हिंदूवादी छवि में सामने आने तक सीमित नहीं है। कांग्रेस पूरा प्रयास कर रही है कि उसकी छवि एक हिंदूवादी पार्टी के रूप में भी सामने आए। यही कारण है कि पार्टी नेताओं का एक खेमा लगातार हिंदू धर्माचार्यों से संपर्क कर पार्टी के लिए उनका समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कोशिश का यह परिणाम हुआ है कि हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान एक लाख संत कांग्रेस के पक्ष में अपने समर्थन का एलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कुंभ और धर्माचार्यों के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाली हिंदू जनता पर इसका एक बड़ा असर हो सकता है। पार्टी इस रणनीति को सफल बनाने के लिए जुट गई है।
क्या गंगा नहाकर हिंदू जनमानस को साध सकेंगी प्रियंका
भाजपा नेता प्रेम शुक्ला कहते हैं कि गंगा स्नान करने के लिए सबसे प्रमुख चीज श्रद्धा की होती है। जनता यह अवश्य समझने का प्रयास करेगी कि क्या कांग्रेस और गांधी परिवार में सनातन धर्म और इसके मूल्यों के प्रति कोई श्रद्धा है? उन्होंने कहा कि इसी जनता ने देखा है कि चुनाव पूर्व सोनिया गांधी ने दुर्गा मंदिरों के दर्शन करना शुरू कर दिया था और सत्ता में आते ही कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया था। उनका मानना है कि आज की जनता बेहद समझदार है और कांग्रेस की यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।