फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स केस: अदालत ने चिदंबरम को 2 सितंबर तक दोबारा सीबीआई रिमांड पर भेजा

Fri, 30 Aug 2019 04:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई जिसने उनकी हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दीई। वह दो सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। सीबीआई ने इस मामले में अदालत से हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश पारित किया। चिदंबरम को उनकी चार दिनों की सीबीआई हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया।

चिदंबरम (73) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया था। उसके बाद से वह सीबीआई हिरासत में हैं। 21 अगस्त की रात चिदंबरम को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनसे आठ दिन हिरासत में पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


 
अदालत में पेशी के बाद चिदंबरम को वापस सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। इस दौरान चिदंबरम ने लोगों की तरफ हाथ उठाकर लहराया। 



बता दें कि एक अप्रत्याशित आवेदन में पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में ही रखने का आग्रह किया था। दरअसल चिदंबरम की सीबीआई रिमांड की अवधि आज खत्म होने रही है। लिहाजा उन्हें फिर से निचली अदालत में पेश किया गया।

चिदंबरम ने कहा था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेता तब तक वह कस्टडी में ही रहना चाहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कहा था कि वह अपनी बात निचली अदालत में ही रखें। उल्लेखनीय है कि सीबीआई रिमांड पर भेजने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें