फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायुडू के बाद अब इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने भी दिए संन्यास से वापसी के संकेत

Fri, 30 Aug 2019 03:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फखर जमान और अजहर अली - फोटो : ICC
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के संन्यास से वापसी करने के बाद अब पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। पिछले साल नवंबर में क्रिकेट के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने वाले अली ने अब संकेत दिए हैं कि अगर चयनकर्ता चाहेंगे तो वे दोबारा से खेलने पर विचार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


34 वर्षीय अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए 53 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 36.90 की औसत और तीन शतकों की मदद से 1845 रन बनाए थे। अजहर ने अपना आखिरी मैच साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

अजहर ने लाहौर में होने वाले ट्रेनिंग कैंप से पहले कहा, 'जब मैंने संन्यास लेने का फैसला किया था तब मुझे इस फॉर्मेट में अपने भविष्य को लेकर चिंता थी।  मुझे लग रहा था कि टीम में मेरी जगह नहीं बन रही है।  यही कारण था कि मैंने अचानक से ये फैसला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनसे जब दोबारा खेलने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि अगर टीम को उनकी जरुरत होगी तो वे अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें