फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-जद(एस) सरकार मजबूत, हमारे विधायकों को डरा-धमका रही है भाजपा: खड़गे

Wed, 16 Jan 2019 07:58 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge
विज्ञापन

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार के दो विधायकों द्वारा समर्थन वापसी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में कांग्रेस के विधायकों को डरा-धमकाकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार मजबूत है और उसे कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि उन्होंने राज्य से जुड़े सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बात की है और भाजपा की कोशिश कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की ओर से विधायकों को डरा-धमका कर, जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। 

भाजपा विधायकों को आयकर, ईडी, सीबीआई और सीवीसी जैसी संस्थाओं का डर दिखाकर अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी एक बार कोशिश की थी और एक बार फिर वही कोशिश चल रही है। हमारे सारे 118 विधायक एकजुट हैं, कोई कहीं जाने वाला नहीं है।
विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि हर जगह भाजपा ऐसी अफवाहें फैला रही हैं कि उनके पास 10 विधायक हैं, 15 विधायक हैं, मुंबई में हैं, दिल्ली में हैं। कई जगहों के नाम बताकर वो लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, वरिष्ठ नेताओं डी के शिवकुमार और एच के पाटिल से बात की है। इतना जरूर है कि भाजपा की कोशिश कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस की सरकार मजबूत है, कांग्रेस की सरकार चल रही है और इसको कोई भी नहीं हटा सकता है।


भाजपा मजबूत है तो गुड़गांव में क्यों जमा हैं विधायक

खड़गे ने सवाल किया कि अगर भाजपा मजबूत है तो उसने अपने विधायकों को गुड़गांव में क्यों रखा हुआ है? इस बीच मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर कांग्रेस ने 18 जनवरी को बेंगलुरू में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विश्वास जताया कि मौजूदा संकट जल्दी ही टल जाएगा। 

मालूम हो कि मंगलवार को निर्दलीय विधायक एच नागेश तथा केपीजेपी पार्टी के विधायक आर शंकर ने राज्य की एच डी कुमारस्वामी नीत जद(एस)-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। अभी तक बसपा के साथ केपीजेपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें