फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: कांग्रेस नेता मेवाणी का आरोप- अमेरिकी दबाव के कारण हुआ संघर्ष विराम, शर्तें बताए सरकार

Sat, 07 Jun 2025 04:32 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम ताकत से नहीं, बल्कि अमेरिकी दबाव के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि बार-बार अमेरिका के दावे के बाद भी सरकार चुप क्यों है। सरकार को बताना चाहिए कि संघर्ष विराम की शर्तें क्या थीं। 

 
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी, कांग्रेस नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संघर्ष विराम ताकत की वजह से नहीं, बल्कि अमेरिकी दबाव के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि संघर्ष विराम की शर्तें क्या थीं। 

विज्ञापन


मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिकी प्रभाव में पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि शेष आतंकवादी क्यों नहीं पकड़े गए। मेवाणी ने कहा, 'सरकार ने एक महीना पहले ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और दावा किया कि उन्होंने एक आतंकवादी को पकड़ा है। प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने का दावा करते हैं, और कहते हैं कि भारत विश्व गुरु है। हमारी रगों में सिंदूर बहता है। तो फिर बाकी चार आतंकवादी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए? पीएम मोदी देश को यह क्यों नहीं बताते कि संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ?'

आरोप- अमेरिका के दखल के बाद पीछे हटी हमारी सरकार
कांग्रेस नेता मेवाणी ने यह भी आरोप लगाया कि एक समय ऐसा भी था, जब भारत मजबूत स्थिति में था। लेकिन फिर अमेरिका ने दखल दिया। उसने पाकिस्तान पर दबाव डाला और हमारी सरकार पीछे हट गई। उन्होंने पूछा कि संघर्ष विराम क्यों हुआ? उसकी शर्तें क्या थीं? कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी को लोगों को यह बताना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: ओवैसी की डीपफेक वीडियो बनाकर की जा रही थी ठगी, रोजाना ₹53 हजार रिटर्न का वादा; शिकायत दर्ज

PM मोदी को चार आतंकवादियों को पकड़ने की दी चुनौती
कांग्रेस नेता मेवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी को सीधे चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को चुनौती देता हूं कि वह घर-घर जाकर सिंदूर बांटने के बजाय, 15 अगस्त से पहले बाकी चार आतंकवादियों को पकड़ें।

विदेशी प्रभाव की आलोचना की 
कांग्रेस नेता मेवाणी ने विदेशी प्रभाव की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस पूरे मामले पर लगातार बयान दे रहा है। अमेरिका ने दावा किया है कि अगर उन्होंने इसके लिए कहा होता तो व्यापार बंद हो जाता। ये आधिकारिक बयान हैं। उन्होंने पूछा कि अमेरिका के बार-बार दावे के बाद भी भारत चुप क्यों है? भारत और पाकिस्तान के बीच मामले में अमेरिका शर्तें क्यों तय कर रहा है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: 'जनता का समर्थन नहीं मिलता इसलिए लोकतंत्र पर कर रहे हमला', राहुल के फिक्सिंग वाले आरोप पर BJP हमलावर

राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर बोला था हमला
इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात मान ली, जबकि 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बार-बार किए दावों के बाद आया, जिसमें ट्रंप कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को रोका है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें