फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'सेना के राजनीतिकरण का प्रयास, राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग'; जयराम रमेश का केंद्र पर आरोप

Mon, 16 Oct 2023 05:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की खबरों के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास हो रहा है, जो बेहद खतरनाक कदम है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की खबरों के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास हो रहा है, जो बेहद खतरनाक कदम है। भारत की सेना पूरे देश की सेना है। साथ ही उन्होंने कहा, इस पर हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी। लेकिन मोदी सरकार सेना से राजनीतिक प्रचार कराने का बेहद घटिया प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जयराम रमेश के मोदी सरकार पर बड़े आरोप
मोदी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा, साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोजगारी के साथ सभी क्षेत्रों में सरकार नाकाम रही है। अब केंद्र की विफल सरकार सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है। सेना के जरिए राजनीतिक प्रचार करना बेहद घटिया प्रयास है। आरोपों की झड़ी लगाते हुए जयराम रमेश ने कहा, भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हम अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। मोदी सरकार को इस गलत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें