फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghulam Nabi Azad: ट्विटर से कांग्रेस का नाम हटा देने की खबरों का गुलाम नबी आजाद ने किया खंडन, कहा- प्रोफाइल जैसी थी, वैसी ही है

Wed, 26 Jan 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण की घोषणा के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई कि उन्होंने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है। हालांकि, कांग्रेसी नेता ने खुद इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा देने की खबरों के बीच आजाद ने खुद इसका खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके इस तरह की खबरों को फर्जी बताया है। कहा है कि उनके ट्विटर के बायो में कुछ भी जोड़ा या घटाया नहीं गया है, कुछ लोग गलत स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करके भ्रम फैला रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, कल रात गुलाम नबी आजाद को देश के तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि आजाद ने अपने ट्विटर के बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम हटा दिया है। इस तरह के कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए। इसको लेकर गुलाम नबी आजाद ने ट्वीट किया- 'कुछ लोगों के द्वारा भ्रम पैदा करने के लिए गलत चीजों का प्रसार किया जा रहा है। मेरे ट्विटर प्रोफाइल में कुछ भी हटाया या जोड़ा नहीं गया है। प्रोफाइल जैसी थी, वैसी ही है।'

पार्टी छोड़ने की अटकलें
पद्म भूषण की घोषणा के बाद ट्विटर बायो से कांग्रेस को हटा देने की खबरों के साथ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पार्टी से किनारा कर सकते हैं। दरअसल, गुलाम नबी आजाद तब से चर्चा में आ गए जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर जी-23 का गठन किया और सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी में बदलाव की मांग की। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने किया कटाक्ष 
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस के जी-23 समूह पर निशाना साधा, उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम न लेते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पद्म पुरस्कार से इंकार करने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने ट्ववीट किया कि- सही काम किया। वह गुलाम नहीं आजाद बनना चाहता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें