फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान', विधानसभा में सावरकर की तस्वीर पर कांग्रेस नेता का बयान

Mon, 11 Dec 2023 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी

सार

कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान शून्य है।
विज्ञापन
बीके हरिप्रसाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में लगी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की आदमकद तस्वीर को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान बताया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि विधानसभा में सावरकर की तस्वीर लगाना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान शून्य है और विधानसभा में उनकी तस्वीर होना बहुत दुखद है। उनकी तस्वीर हटाई जानी चाहिए।

गौरतलब है, भाजपा की पिछली सरकार के दौरान विधानसभा कक्ष में कई राष्ट्रीय आदर्श शख्सियतों की तस्वीरों के साथ सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया था। पिछले साल दिसंबर में सावरकर की तस्वीर के अनावरण की तत्कालीन विपक्षी दल कांग्रेस ने आलोचना की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह एकतरफा निर्णय है और उसे इस बारे में अंधेरे में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें