उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अजय राय कार में बैठे हुए हैं। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है, तब वे कार के पास खड़े लोगों से प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहते हैं। इतना ही नहीं वे अपने बिगड़े बोल को फिर से दोहराते भी हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल
देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है।
पुरानी कहावत है:
पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा
बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा pic.twitter.com/TDChS1BQIR
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन, आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।''
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले अपमानजनक बयान के बाद, अब कांग्रेस ने फिर सारी हदें पार कर दी हैं। अजय राय ने पीएम मोदी के लिए बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। वे उनसे इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि वे एक 'चायवाला' पृष्ठभूमि से आते हैं। राहुल की कांग्रेस ने 150 से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। यह 'गाली वाली' कांग्रेस है, न कि 'गांधीवादी' कांग्रेस। अपशब्दों की दुकान।''
भाजपा विधायक राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को, कांग्रेस की भाषा घटिया, कांग्रेस ने मर्यादा की सभी रेखाएं पार की, गाली देने की कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा खामियाजा।