फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को अवार्ड मिले पर राहुल के बाद बोले अहमद पटेल, नाकामी छिपाने को सरकार शुरू कर रही खुद के अवॉर्ड

Wed, 16 Jan 2019 01:14 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद पटेल
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम 'फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड' प्रदान किए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बुधवार को आरोप लगाया कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए सरकार अपने लिए खुद की फिल्में बनाने के साथ खुद के अवॉर्ड शुरू कर रही है।

विज्ञापन


पटेल ने ट्वीट कर कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए परेशान सरकार अब अपने खुद के डेटा तैयार करने पर उतर आई है। खुद की फिल्में बना रही है और खुद के अवॉर्ड शुरू कर रही है। 
 


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार सोमवार को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार के प्रशस्तिपत्र में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी का चयन देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिये किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें