फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पलटवार, मोदी सरकार को बताया 'जोकर आफ द ईयर'

Sat, 28 Dec 2019 08:20 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress Leader Adhir R Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए मोदी सरकार को 'जोकर आफ द ईयर' करार दिया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वर्ष का सबसे झूठा करार दिया था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था, 'आरएसएस का प्रधानमंत्री भारतमाता से झूठ बोलता है।' इस पर जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा था, 'राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं। वह 2019 में वर्ष के सबसे झूठे उम्मीदवारों में शामिल हैं।' 

इस पर पलटवार करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'जावड़ेकर कहते हैं कि राहुल गांधी वर्ष के सबसे बड़े झूठे हैं। मैं कहता हूं कि एनडीए सरकार जोकर आफ द ईयर है।' कांग्रेस नेता ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बैंकों के डूबे कर्ज पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जल्द ही एनपीए सरकार बन जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री को बहस की चुनौती दी : 

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर को बहस की चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी झूठे हैं या प्रधानमंत्री, इस पर बहस के लिए मैं प्रकाश जावड़ेकर को चुनौती देता हूं।'

राहुल ने किया था वीडियो साझा 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो में असम के डिंटेंशन सेंटर का जिक्र था। एक हफ्ते पहले पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि भारत में कोई भी डिटेंशन सेंटर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें