फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने आईटीबीपी मुख्यालय का किया दौरा, चीन सीमा पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की

Sat, 28 Dec 2019 08:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान शाह ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे बिताए। मोदी सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद सीमा की निगरानी करने वाले इस बल के मुख्यालय का शाह का यह पहला दौरा था।

इससे पहले संचालनात्मक समीक्षा के लिये वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक प्रजेंटेशन दिया और मंत्री को 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें