फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा: अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को घेरा, पूछा- क्या धारा 370 हटाने से घाटी में लौटे कश्मीरी पंडित?

Sat, 13 Feb 2021 12:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा में बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन है और बजट पर चर्चा करने के लिए सरकार और विपक्ष की तरफ से अपना-अपना पक्ष रखा जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आपने जो सपना दिखाया था, वो पूरा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी सामान्य जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 90,000 करोड़ से ज्यादा स्थानीय व्यवसाय खत्म हो चुके हैं। अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से सवाल किया कि हम चाहते हैं कि आप हमें बताएं कि राज्य में सामान्य जिंदगी कब पटरी पर लौटेगी?



यही नहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीरी पंडितों को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी, आपने कहा था कि आप ब्राह्मणों को वापस लाएंगे, क्या आप घाटी में कश्मीरी पंडित को वापस लाने में सफल हुए? आपने कहा था कि आप गिलगित-बालटिस्तान वापस लाएंगे, ये बाद का मामला है। लेकिन अभी कम से कम उन लोगों को वापस लाना जो आंतरिक रूप से विस्थापित थे और कश्मीर घाटी नहीं जा सकते। 
विज्ञापन


इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि आप पंडितों को 200-300 एकड़ जमीन देने में सफल नहीं हुए, अपने चुनावी घोषणा पत्र में आपने कहा था कि आप कश्मीरी पंडितों का वापस लाएंगे। क्या आपको इसमें सफलता मिली है? इसके आगे अधीर रंजन चौधरी ने कटाक्ष मारते हुए कहा कि आपको कम से कम यह कहना चाहिए कि रात गई, बात गई। चुनाव गया तो वादा गया। आपको अपने विचार स्पष्ट करने चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें