फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन चौधरी का दावा, घर में घुसकर मेरे और कर्मचारियों से साथ मारपीट की गई

Tue, 03 Mar 2020 08:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार शाम को हमला किया गया। सांसद ने दावा किया है कि उनके और दफ्तर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। यह हमला करीब साढ़े पांच बजे किया गया। 

विज्ञापन


सांसद के स्टॉफ ने कहा है कि हमलावर घर में घुसे और तोड़फोड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई की। मामले के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
 

वहीं, इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हमें कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के कार्यालय (जो उनके आवास से जुड़ा हुआ है) में चार व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहार और बर्बरता की शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी व्यक्ति चाहते थे कि कर्मचारी उन्हें फोन के माध्यम से सांसद से बात करवाएं, लेकिन कर्मचारियों ने ऐसा करने से इनकर कर दिया। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


 


बता दें कि अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में लड़ाकू तेवरों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने बयानों से कई बार सदन में सत्ता पक्ष को घेरा हैं। हालांकि कुछ एक मौकों पर वह खुद ही अपने बयानों से घिरे थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें