कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार महामारी से निपटने में नाकामी को छिपाने की कोशिश के तहत मृतकों की संख्या छिपा रही है। सरकार को हकीकत बताने के लिए मजबूर करना होगा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कोविड से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को चार लाख मुआवजे की मांग का ऑनलाइन अभियान लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग गम से घिरे हैं और केंद्र सरकार सो रही है। अभियान लांच करने के बाद एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘स्पीकअपफॉरकोविडन्याय’ अभियान से मांग है कि केंद्र सरकार देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का वास्तविक आंकड़ा बताए और उनके आश्रितों को चार लाख रुपये का मुआवजा दे। हमें सरकार को जगाना होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार महामारी से निपटने में नाकामी को छिपाने की कोशिश के तहत मृतकों की संख्या छिपा रही है। सरकार को हकीकत बताने के लिए मजबूर करना होगा। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार के पास कोविड से मौतों के आंकड़े नहीं हैं तो देशभर के लोग इन्हें उसके साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। पैसे की कमी नहीं है। मुद्दा है कि सरकार कोविड से पीड़ित परिवारों की मदद करने की इच्छा नहीं दिखा रही। मोदी सरकार ने लाखों परिवारों का मुआवजा तो रोका ही है, महामारी से निपटने में अपनी नाकामी पर भी पर्दा डाल रही है।
आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सरकार को प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की मदद देनी चाहिए। मोदी सरकार मुआवजे की रकम को 50 हजार पर समेटने में जुटी है। उधर, विभिन्न राज्यों की कांग्रेस इकाइयों ने वीडियो भेजकर इस अभियान का समर्थन शुरू कर दिया है।