फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: फिर साथ आ सकते हैं डीएमके-कांग्रेस, अलागिरी बोले- गठबंधन में कोई समस्या नहीं

Sat, 18 Jan 2020 01:42 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के एस अलागिरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर माना जा रहा है कि डीएमके और कांग्रेस साथ आ सकते हैं। कांग्रेस नेता के एस अलागिरी ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने के बाद कहा कि  हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है। ऐसे मतभेद थे जिन्हें सुलझा लिया गया। हमने अपने विचार सामने रखे, राज्य चुनाव (2021) और उसके बाद भी गठबंधन जारी रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि तमिलनाडु में साल 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए यह गठबंधन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब हो कि साल 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में 235 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में एडीएमके को 135 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, डीएमके को 88 सीट मिली थी और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई। बाकी बची सीटों पर अन्य को जीत मिली थी।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें