फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: अदाणी मुद्दे पर वित्त सचिव के बयान पर जयराम रमेश ने ली चुटकी, कहा- कम से कम तूफान तो माना

Fri, 03 Feb 2023 11:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि एक जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने अडानी मामले को चाय के कप में तूफान बताकर खारिज किया है। चलिए, उन्होंने इसे तूफान तो माना।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने शेयर बाजार में तहलका मचा कर रख दिया है। संसद में इस मुद्दे पर विपक्ष मुखर है। इस बीच वित्त सचिव ने अंग्रेजी में एक कहावत- 'चाय के कप में तूफान'(छोटी बात का बतंगड़) करार दिया है। इसको लेकर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया। 

विज्ञापन


जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि एक जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने अडानी मामले को चाय के कप में तूफान बताकर खारिज किया है। चलिए, उन्होंने इसे तूफान तो माना। जहां तक चाय के कप की बात है, वह किसी और का नहीं, प्रधानमंत्री का ही है। कोई साधारण चाय का कप नहीं है।

 

दरअसल, अदाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोपों का बैंकों और बीमा कंपनियों के समूह में निवेश को देखते हुए वित्तीय प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सोमनाथन ने कहा कि भारत के सार्वजनिक वित्तीय संस्थान मजबूत हैं। 

अपने बयान में उन्होंने कहा कि 'वित्तीय स्थिरता के दृष्टिकोण से जमाकर्ताओं या पॉलिसीधारकों या इन संस्थानों में शेयर रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। किसी एक कंपनी की हिस्सेदारी ऐसी नहीं है जिससे वृहद स्तर पर कोई प्रभाव पड़े। इस दृष्टिकोण से कोई चिंता की बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें