फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश आर्थिक संकट की ओर, पीएम जश्न में व्यस्त': रेपो रेट बढ़ने पर केंद्र पर कांग्रेस हमलावर, क्या लगाए आरोप?

Thu, 08 Oct 2026 03:15 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और सरकार जनता की चिंताओं से बेखबर है।
विज्ञापन
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेपो दर में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री अपने 25 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर सरकार पर तंज कसते हुए 1961 में आई देव आनंद अभिनीत फिल्म ‘हम दोनों’ के गीत की पंक्तियों का उल्लेख करके लिखा, 'बरबादियों का जश्न मनाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।'

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'नफरत छोड़े, वोट में हेरफेर रोकना सीखें': पीएम मोदी के बयान पर कपिल सिब्बल का तंज, सांसद ने और क्या कहा?

रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा किया, जिसमें कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने के बाद मौजूदा ऋणों की किस्त और नए कर्ज की लागत बढ़ सकती है। यह बढ़ोतरी त्यौहारी मौसम से पहले की गई है। विपक्षी दल की यह टिप्पणी आरबीआई द्वारा बुधवार को बेंचमार्क रेपो दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत किए जाने के एक दिन बाद आई।
विज्ञापन


कितने दिन बाद हुई बढ़ोत्तरी?
फरवरी 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। आरबीआई ने निकट अवधि में दरों में कटौती की संभावना से इनकार करते हुए बढ़ती महंगाई, कमजोर रुपये और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच आगे और बढ़ोतरी के संकेत भी दिए। आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से रेपो दर बढ़ाने का फैसला किया। समिति ने अपनी नीति का रुख 'तटस्थ' से बदलकर 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' कर दिया। आरबीआई की नीति रुख में यह बदलाव का फैसला 4:2 के बहुमत से हुआ।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
रमेश ने कहा कि रेपो रेट बढ़ने से जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। कर्ज महंगा होने से खर्च, निवेश और व्यापार कम होगा। त्यौहारी सीजन में प्रचंड महंगाई मध्यम एवं गरीब वर्ग की कमर तोड़ रही है और बेतहाशा बेरोजगारी व घटती कमाई के बीच जनता की जेब खाली हो रही है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट जारी है और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले नौ महीनों में भारतीय शेयर बाजार से चार लाख करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। रमेश ने कहा कि रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर है और ये सभी संकेत बताते हैं कि अर्थव्यवस्था संकट की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक: राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा?

उन्होंने आरोप लगाया कि जीडीपी को लेकर किए जा रहे दावों के बीच देश की जनता पर दबाव बढ़ रहा है। रमेश ने कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की चिंताओं को छोड़कर 25 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। कांग्रेस नेता ने लिखा कि हम दोनों फिल्म का वो सदाबहार गाना याद आ रहा है- बरबादियों का जश्न मनाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें