फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान से प्रधानमंत्री मोदी पर 2019 चुनावों का ‘रॉकेट’ दागेगी कांग्रेस

Sun, 29 Jul 2018 03:25 AM IST
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस ने राफेल विमान डील के जरिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘रॉकेट’ दागकर 2019 लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस डील पर अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी से पार्टी परेशान भी है।

विज्ञापन


कांग्रेस फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील को आक्रामक चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है, लेकिन अन्य विपक्ष से सहयोग नहीं मिलने के कारण उसके इस कदम को धार नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब कांग्रेस अध्यक्ष खुद इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी नेताओं में एकराय बनाने की कोशिश करेंगे।

पार्टी की रिसर्च विंग और मीडिया विभाग ने राफेल डील और उससे जुड़ी कंपनियों को खंगालकर जो तथ्य और सबूत जुटाए हैं, उसकी बदौलत पार्टी नेतृत्व को लग रहा है कि ये डील सत्ता परिवर्तन का बड़ा हथियार बन सकती है। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मामले पर सभी को घेरने वाले प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को घेरने के लिए मिले पहले मौके को कांग्रेस गंवाना नहीं चाहती है। इसी कारण पार्टी अब लगातार प्रेस कांफ्रेंस में डील से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक कर सरकार पर आरोप लगा रही है। 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी राफेल डील की सच्चाई अपने जिला और मंडल स्तर के नेताओं तक पहुंचाने के साथ उन्हें आम लोगों को बताने की रणनीति बनाई है। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए विपक्षी महागठबंधन के संभावित दलों का इस पहल को तवज्जो नहीं देना चिंता का सबब बन रहा है, जिसके कारण आम जनता इस मुद्दे से नहीं जुड़ पा रही है।

राहुल के निशाने पर फिर रक्षा मंत्री 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर रक्षा मंत्री और इशारों में पीएम मोदी पर फिर हमला बोला है। डील को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के निजी कंपनी के साथ किसी करार से इंकार पर कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर रिलायंस कंपनी से संबंधित दस्तावेज पेश कर दिए हैं। 

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगले पचास सालों तक भारतीय करदाता मिस्टर-56 के दोस्तों के लिए एक लाख करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे, जो भारत की ओर से खरीदे जा रहे 36 राफेल जेट को संभालने के लिए होगा। जबकि रक्षा मंत्री हमेशा के अंदाज में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इंकार करेंगी। लेकिन सच के दस्तावेज, मैं संलग्न कर रहा हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें