फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Politics: कांग्रेस अंदर से कर रही है उदयनिधि के बयान को सपोर्ट! पार्टी अध्यक्ष के बेटे के बयान के मायने क्या?

आशीष तिवारी
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:17 PM IST

सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा कहते हैं कि INDIA गठबंधन कुछ लालची लोगों का समूह है। जो सत्ता की चाहत में अनाप शनाप बोले जा रहे हैं। सत्ता के लालची लोगों और सनातन धर्म के प्रति दिल में द्वेष रखने वालों की मंशा कभी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियांक खरगे - फोटो : Social Media

 

क्या कांग्रेस के लिए मुसीबत हो गई है स्टालिन की दोस्ती

सियासी जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे ने जिस तरह से सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया है वह कांग्रेस के लिए एक तरह से मुसीबत जैसी हो गई है। राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार जीडी शुक्ला कहते हैं कि INDIA गठबंधन में डीएमके विपक्ष का एक अहम सहयोगी है। लेकिन जिस तरीके की सियासत तमिलनाडु में होती आई है और डीएमके उसके पक्ष में खड़ा रहा है वह कांग्रेस के लिए मुसीबत जैसी हो सकती है। उनका कहना है कि इस मामले में भी स्टालिन के बेटे ने विवादित बयान देकर कांग्रेस को मुसीबत में तो डाल ही दिया है। हालांकि कांग्रेस ने इस पूरे मामले में खुद को अलग करते हुए यह डीएमके का अपना निजी बयान बताया लेकिन इससे सियासत में उठा तूफान शांत नहीं हुआ। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम रहती उससे पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने पूरी कर दी। 

 

प्रियांक खरगे ने क्या दिया बयान?

दरअसल सोमवार को मीडिया से बात करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म, जो असमानता को बढ़ावा देता है और इंसान होने की गरिमा का हनन करता है तो वह धर्म नहीं है। खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता या इंसानों से इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी जैसा है। अब प्रियांक खरगे के बयान के बाद सियासत में एक बार फिर से तूफान खड़ा हो गया है। दरअसल डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में कहा कि कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें मिटाना ही होगा। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते बल्कि हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है। उदयनिधि स्टालिन के इस बयान के बाद उनकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। 


उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा कहते हैं कि INDIA गठबंधन कुछ लालची लोगों का समूह है। जो सत्ता की चाहत में अनाप शनाप बोले जा रहे हैं। सत्ता के लालची लोगों और सनातन धर्म के प्रति दिल में द्वेष रखने वालों की मंशा कभी पूरी नहीं हो सकती। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहते हैं कि पहले INDIA गठबंधन के साझेदारी इनके स्टालिन के बेटे सनातन धर्म पर हमला बोलते हैं। अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने ऐसा ही विवादित बयान देकर कांग्रेस की मंशा साफ कर है। वह कहते हैं कि कांग्रेस भले ही ऊपर से कुछ कह रही हो लेकिन अंदर ही अंदर उसके नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे की मंशा जुबान पर आ ही गई। राकेश त्रिपाठी कहते हैं कि इस पूरे मामले में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि INDIA बंधन से ताल्लुक रखने वाले सभी राजनीतिक दल सनातन धर्म पर अमर्यादित बोलने वाले नेता और उसकी पार्टी के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next