फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर को कांग्रेस का जवाब: 'आपको मंत्री बनाने वाले ने ही शुरू की राष्ट्रीय राजनीति को विदेश ले जाने की प्रथा'

Thu, 08 Jun 2023 09:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका में कांग्रेस नेता के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की आदत है कि वह जब भी विदेश जाते हैं तो देश की आलोचना करते हैं। वे हमारी राजनीति पर टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
जयराम रमेश और एस जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत को लेकर दिए गए बयान के बाद इस पर भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा राहुल के बयानों पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस ने उनपर पलटवार किया है। कांग्रेस ने जयशंकर को जवाब देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाने की प्रथा शुरू की है, वह उनके अलावा कोई नहीं है जिसने उन्हें मंत्री पद दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाना देश के हित में नहीं है।

विज्ञापन


जयराम रमेश ने किया जयशंकर पर हमला
एक प्रेस कांफ्रेंस में एस जयशंकर द्वारा राहुल गांधी की 'देश की आलोचना करने की आदत' पर तंज कसने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनपर करारा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट की। उन्होंने कहा, 'जिस व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाने की प्रथा शुरू की, वह कोई और नहीं बल्कि वह व्यक्ति है जिसने आपको (जयशंकर) मंत्री पद दिया। आप इसे जानते हैं, लेकिन आप इसे स्वीकार नहीं कर सकते।'

रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा और विदेशमंत्री पर कसा तंज
वहीं, एस जयशंकर द्वारा राहुल गांधी की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश मंत्री को एक "पुरानी स्क्रिप्ट" दी है। उन्हें एक नई स्क्रिप्ट पढ़नी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों का मजाक उड़ाया है। वहीं, राहुल गांधी ने जो कहा है वह केवल सच है कि हमारे संवैधानिक निकायों पर सुनियोजित और व्यवस्थित हमला किया जा रहा है। 
विज्ञापन




क्या बोले थे विदेश मंत्री एस जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने अमेरिका में राहुल के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि 'राहुल गांधी की आदत है कि वह जब भी विदेश जाते हैं तो देश की आलोचना करते हैं और हमारी राजनीति पर टिप्पणी करते हैं। दुनिया हमें देख रही है और यह क्या देख रही है? देश में चुनाव होते हैं और कभी एक पार्टी जीतती है तो कभी दूसरी पार्टी जीतती है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए।'

राष्ट्रीय राजनीति को विदेश ले जाने से नहीं बढ़ेगी राहुल की विश्वसनीयता 
आगे उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अगले साल के संसदीय चुनावों में सत्ता में बना रखेगा। उन्होंने कहा कि 2024 का परिणाम वही होगा, हमें पता है। विपक्ष खासकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जयशंकर ने कहा, 'यदि आप सभी नैरेटिव (सरकार के खिलाफ) देखते हैं, तो वे देश के भीतर बने हैं। जब कोई नैरेटिव काम नहीं करता है या कम प्रभावी होता है, तो उसे विदेश ले जाया जाता है। वे उम्मीद करते हैं कि बाहरी समर्थन भारत में भी काम करेगा। राष्ट्रीय राजनीति को विदेश ले जाने से राहुल की विश्वसनीयता नहीं बढ़ेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें