फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का बड़ा आरोप, नवनीत कालरा का कांग्रेस से सीधा संबंध

Sat, 15 May 2021 02:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर बड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीनाक्षी लेखी ने नवनीत कालरा और कांग्रेस के बीच सीधा संबंध बताया है। बता दें कि नवनीत कालरा के पास से 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए थे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक तरफ कोरोना का कहर है और दूसरी तरफ महामारी से संबंधित उपकरणों की कालाबाजारी पर राजनीति तेज हो गई है। नवनीत कालरा के पास से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद होने के बाद इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इधर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ हमेशा कालाबाजारी और जमाखोरों के साथ रहे हैं और नवनीत कालरा का कांग्रेस के साथ सीधा संपर्क है। नवनीत कालरा के पास से 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए, जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपये है। इस मामले में मैट्रिक्स सेल्युर सीईओ गौरव खन्ना भी शामिल हैं।
 

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राहुल गांधी और उनके कांग्रेस दोस्त ही पहले ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचाते हैं और बाद में इन्हीं लोगों के पास से जब्त किया हुआ सामान मिलता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नवनीत कालरा का कांग्रेस के साथ सीधा संपर्क है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप नवनीत कालरा का फेसबुक प्रोफाइल देखेंगे तो उसमें वो महामारी के लिए प्रधानमंत्री को दोषी बता रहे हैं। 
विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि उनके रेस्त्रां के शेफ, राहुल और सोनिया गांधी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उन्हें अपना पहला परिवार मानते हैं। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी ने यह भी कहा कि जब अजय माकन शहरी विकास मंत्री थे, तो उन्होंने 2004-05 में दिल्ली गोल्फ कोर्स नोमिनेशन रॉबर्ट वाड्रा और 2005-06 में नवनीत कालरा को दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें