फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीएल 2021: दूसरे सीजन का हुआ एलान, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, जाने कब खेले जाएंगे मैच

Sat, 15 May 2021 02:26 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन ने जानकारी दी है कि टूर्नामेंट से जुड़े अन्य बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को स्थगित कर दिया गया, जिसके चलते काफी प्रशंसक निराश चल रहे हैं। हालांकि, अब आईपीएल फैंस की निराशा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है क्योंकि जल्द ही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की शुरुआत होने वाली है।  दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने घोषणा की है कि लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


एसएलसी की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन का बयान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन अर्जुन डिसिल्वा ने बयान दिया, ‘हमें इस सीजन के आयोजन के लिए एक उपयुक्त समय मिल गया है, साथ ही हम टूर्नामेंट से जुड़े अन्य बिंदुओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।’

पांच टीमें ही लेंगी हिस्सा, खेले जाएंगे 40 मैच
आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग में पिछली बार की तरह पांच टीमें ही हिस्सा लेंगी और 40 लीग मैच खेले जाएंगे। पिछला सीजन नवंबर से दिसंबर के बीच खेला गया था। लीग में हिस्सा लेने वाली पांच टीमें कोलंबो किंग्स, दांबुला वाइकिंग्स, जाफना स्टेलियंस, गाले ग्लैडिएटर्स और कैंडी टस्कर्स हैं। 

विज्ञापन


साल 2020 में आयोजित हुए एलपीएल के पहले सीजन में जाफना स्टैलियंस ने गाले ग्लैडिएटर्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार लंका प्रीमियर लीग में इरफान पठान जैसे भारतीय दिग्गज (टीम- कैंडी टस्कर्स) भी खेलते हुए दिखे थे। बताते चलें कि आईपीएल की तरह एलपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन नहीं हैं। ऐसे में इस बार के लीग में भी दर्शकों को शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें