कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकारों को बीमा सुरक्षा देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के दौरान पत्रकार सूचना मुहैया कराने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। लखनऊ में एक युवा पत्रकार की कोविड-19 से मौत के बाद प्रियंका ने सरकार से यह अपील की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, नीलांशु शुक्ला की मौत दुखद है। वह काफी दिनों से इस महामारी से लड़ रहे थे।