फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों के खून के धब्बों...' से कांग्रेस ने किया किनारा, पुनिया ने किया खुर्शीद का बयान खारिज

Tue, 24 Apr 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे होने की बात कहकर खुर्शीद ने कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। रविवार को एएमयू के डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल में खुर्शीद ने ये बात कही और पार्टी नेताओं के कान खड़े हो गए। तो मामले पर अब कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने जवाब दिया है। पुनिया ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी सलमान खुर्शीद के बयान से पूरी तरह असहमत है। सभी को यह मालूम होना चाहिए कि आजादी से पहले और बाद में भी कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी रही है, जिसने एक समानतावादी समाज बनाने की दिशा में काम किया है। कांग्रेस ही सिर्फ एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलती आई है।
विज्ञापन





एएमयू के एक निलंबित छात्र आमिर मिंटोई ने खुर्शीद से सवाल पूछा था कि 1947 में देश की आजादी के बाद हाशिमपुरा, मलियाना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, भागलपुर, अलीगढ़, बाबरी मस्जिद आदि में मुसलमानों के नरसंहार में कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के जो इतने सारे धब्बे हैं, इनको आप किन अल्फाजों से धोना चाहेंगे?

इस सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा था कि, 'कांग्रेस का नेता होने के नाते मुसलमानों के खून के यह धब्बे मेरे अपने दामन पर हैं।' इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा था कि वह झिझक छोड़ें और खुलकर बोलें। जिसके बाद छात्रों ने उनसे खुलकर सवाल किए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अपने बयान पर पार्टी को घिरता देख खुर्शीद ने सफाई में कहा कि अगर कोई कांग्रेस पर आरोप लगाता है तो मैं उसका जवाब देता हूं। किसी ने मुझसे कहा कि पार्टी पर दाग है, तब मैंने कहा कि मुझ पर दाग है और मैंने उसका जवाब दिया। लेकिन क्या अगर कोई आप पर हमला करे तो मैं आपके बचाव में नआऊं? क्या ये मेरा फर्ज, मेरा दायित्व नहीं है? किसी भारतीय नागरिक पर हमला किया जाए तो क्या उसकी सुरक्षा करने का मुझे अधिकार नहीं है?

वहीं खुर्शीद के इस बयान पर तुरंत भाजपा ने उन्हें घेरना भी शुरू कर दिया। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भिवंडी से लेकर भागलपुर तक और मेरठ से मलियाना तक कांग्रेस और कांग्रेस के सेक्युलरिज्म के सियासी सूरमाओं ने निर्दोष लोगों की हत्याओं को अपनी आंखों से देखा है। कांग्रेस के शासन काल में 5000 दंगों का इतिहास रहा है। उधर संबित पात्रा ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी के 'सेव द संविधान' अभियान के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है।




वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के दामन पर सिर्फ मुसलमानों नहीं बल्कि सिखों का भी खून लगा है। कांग्रेस के दामन पर किसी एक धर्म नहीं बल्कि हर धर्म के खून का धब्बा लगा है। वहीं संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की पंथनिरपेक्ष छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें