एक तरफ भारत-चीन में डोकलाम सीमा विवाद पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात चीनी राजदूत से हुई है। हालांकि, कांग्रेस ने इस मुलाकात को झूठा करार दिया है, लेकिन चीनी दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट उनकी मुलाकात का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी दूतावास ने अपने वी-चैट अकाउंट से इस मुलाकात की जानकारी दी थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे फर्जी करार दिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी की 8 जुलाई को चीनी राजदूत लियो झाओहुई से मुलाकात और दोनों के बीच भारत-चीन रिश्तों पर बातचीत हुई। अब चीनी राजदूत से बातचीत किए जाने के बाद राहुल सवालों के घेरे में आ गए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी की कोई मुलाकात नहीं है और ये एक झूठी कहानी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों इस अफवाह को फैला रही है।