फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'मणिपुर में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर केंद्र की लापरवाही', कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

Sun, 18 Jan 2026 06:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

'मनरेगा बचाओ संग्राम' के दौरान कांग्रेस ने मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाले केंद्र ने मणिपुर को पिछले पांच साल में जिम्मेदारी से नहीं संभाला, जिससे राज्य की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी क्रिस्टोफर तिलक - फोटो : एक्स@christilak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर और तनाव के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया है। पार्टी ने रविवार को कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले केंद्र ने मणिपुर को पिछले पांच साल में लापरवाही से संभाला है, जिससे राज्य की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा। यह आरोप मणिपुर मामलों के कांग्रेस प्रभारी क्रिस्टोफर तिलक ने लगाया। तिलक मणिपुर में चल रहे जातीय हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पार्टी के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

इस दौरान तिलक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान तिलक ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले पांच वर्षों में केंद्र ने राज्य को जिम्मेदारी से नहीं संभाला। अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में है और अब सुरक्षा, खासकर सीमा सुरक्षा, भी चिंता का विषय है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran Unrest: ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को ठहराया जिम्मेदार

मणिपुर में हिंसा और संघर्ष
बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से घाटी के मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों के कुकी समुदाय के बीच हुए झगड़ों में कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। म्यांमार से लगे इस राज्य में फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है, जब मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था। बिरेन सिंह ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला था।

मणिपुर के प्रति केंद्र गंभीर नहीं- तिलक

विज्ञापन

तिलक ने आरोप लगाया कि केंद्र मणिपुर के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले दौरे के दौरान, राष्ट्रपति शासन के बावजूद कुछ भूमिगत समूहों ने बंध भी किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके मणिपुर दौरे के दौरान वे पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों दोनों में जाएंगे और पार्टी के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

तिलक ने अंत में कहा कि हम मनरेगा का नाम बदलने और योजना में अन्य संरचनात्मक बदलावों का विरोध कर रहे हैं। मैं इसे मणिपुर की सभी विधानसभा सीटों तक लेकर जाऊंगा। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार ने 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) लाकर गरीबों और खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें:- IndiGo Flight: सुरक्षा के चलते इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई, दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था विमान
विज्ञापन


कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने  3 जनवरी को 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान की घोषणा की थी, जो 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इसमें पार्टी वीबी जी राम जी एक्ट को वापस लेने, मनरेगा को अधिकार आधारित कानून के रूप में बहाल करने, काम का अधिकार और पंचायतों के अधिकार की मांग करेंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें