फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election Result: कांग्रेस ने जीत पर ट्रंप को दी बधाई, कहा- हम वैश्विक शांति के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक

Wed, 06 Nov 2024 03:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US Election Result: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा, हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार को बधाई दी। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


खरगे ने अपने बधाई संदेश में क्या कहा
खरगे ने एक्स पर कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'भारत और अमेरिका एक मजबूत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो लंबे समय से चले आ रहे लोकतांत्रिक मूल्यों, समान हितों और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित हैं।' खरगे ने कहा, 'हम वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।' 

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, आपको जीत के लिए बधाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। कमला हैरिस को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी दी बधाई
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत पर ट्रंप को बधाई दी। मोदी ने एक्स पर कहा, "मैं अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देता हूं। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं। आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं।" 

अब तक  चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट बाम बीच में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जीत का एलान किया और अमेरिका के स्वर्णिम युग का वादा किया। अब तक के चुनाव परिणामों के मुताबिक ट्रंप को 267 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। जबकि कमला हैरिसो को 224 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रंप को जीत सुनिश्चित करने के लिए अब सिर्फ तीन इलेक्टोरल वोट की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें