फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समिट 2026 विवाद: विदेशी नेता के 'वोट चोर' नारे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार से माफी की मांग

Tue, 17 Nov 2026 11:35 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

इटली के राजनेता फिलिबेक द्वारा भारत समिट में की गई नारेबाजी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता ने विदेशी राजनेताओं द्वारा भारत की घरेलू राजनीति में दखल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। साथ ही तेलंगाना सरकार से माफी की भी मांग की गई है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत समिट के दौरान इटली के एक नेता द्वारा विवादित नारे लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। विदेशी नेताओं द्वारा भारत की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता जाहिद अली ने विदेशी प्रतिनिधियों के भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने, समिट की जांच कराने और तेलंगाना सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद?
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और समृद्ध भारत फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 13-14 नवंबर तक हैदराबाद में भारत समिट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए, जिनमें इटली के राजनेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक भी शामिल थे। 14 नवंबर को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिलिबेक ने भारत समिट कार्यक्रम में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अपनी बात रखी और भारतीय लोकतंत्र पर अपनी बात रखी। इस दौरान फिलिबेक ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा भी लगाया।

जब फिलिबेक संबोधन दे रहे थे, उस वक्त मंच पर राहुल गांधी भी बैठे थे और जब फिलिबेक ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगाया, तो उस वक्त राहुल गांधी समेत कई नेता मुस्कुराते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


भाजपा ने उठाए सवाल
इटली के नेता के भारत में आयोजित कार्यक्रम में इस तरह नारेबाजी करने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। गौरव भाटिया ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हए हैं। कोई ऐसा मंच नहीं है जहां वो भारत को बदनाम करने की कोशिश और अराजकता फैलाकर भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश न करें।' उन्होंने कांग्रेस के भारत समिट को एंटी भारत समिट बताया। 

गौरव भाटिया ने कहा, 'दुर्भाग्य देखिए भारतीय मंच से एक विदेशी भारतीय जनादेश को चुनौती देता है, उपहास उड़ाता है। राहुल गांधी उन्हें रोकते नहीं हैं कि यह हमारा अंदरूनी मामला है। वह ताली बजाते हैं। चेहरे पर खुशी का भाव है और वह हंसने लगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें