फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: ट्रंप के भारत के टैरिफ में कटौती के दावे पर कांग्रेस का हमला, कहा- संसद को विश्वास में लें पीएम मोदी

Sat, 08 Mar 2025 03:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय किसानों और निर्माताओं के हितों से समझौता किया जा रहा है? ट्रंप के दावे पर पीएम मोदी को संसद को विश्वास में लेना चाहिए। 
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत टैरिफ में कटौती के लिए तैयार हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि ट्रंप के दावे पर पीएम मोदी को संसद को विश्वास में लेना चाहिए। 

विज्ञापन




कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय किसानों और निर्माताओं के हितों से समझौता किया जा रहा है? एक्स पर पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिकियों के साथ व्यापार पर बातचीत करने के लिए वाशिंगटन डीसी में हैं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने यह दावा किया। मोदी सरकार ने क्या सहमति जताई है? क्या भारतीय किसानों और भारतीय विनिर्माण के हितों से समझौता किया जा रहा है? प्रधानमंत्री को 10 मार्च को संसद को विश्वास में लेना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में ट्रंप कह रहे हैं कि आर्थिक, वित्तीय और व्यापार दृष्टिकोण से हमारे देश को दुनिया के लगभग हर देश ने लूटा है। कनाडा, मैक्सिको और फिर आप सीधे लाइन में चले जाते हैं। भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। यह प्रतिबंधात्मक है। भारत अब सहमत हो गया है। वह अपने टैरिफ में कटौती करना चाहता है। क्योंकि आखिरकार उनके किए की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका का शोषण करने वालों समय खत्म- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उनके नेतृत्व में ही देशों का शोषण उजागर किया गया है और अब यह समस्या हल हो रही है। ट्रंप के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि वह अपने पहले कार्यकाल में हुए व्यापारिक समझौतों को फिर से सख्त करने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमेरिका को अधिक लाभ हो। उनका कहना है कि अब तक जिन देशों ने अमेरिका का शोषण किया है, उनका समय खत्म हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप लगातार कई देशों को पारस्परिक व्यापार शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें