फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा सवाल, लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा 

Tue, 08 Oct 2019 10:42 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान की कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस ने मंगलवार को पूछा कि क्या संघ प्रमुख लोगों की हत्याओं का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर पूछा, 'मेरा सरसंघचालक मोहन भागवत जी से सीधा सवाल है- क्या वह और उनका संगठन घृणा और हिंसा का इस्तेमाल कर निर्दोष और असहाय लोगों की हत्या का अनुमोदन करते हैं या ऐसी घटनाओं की भर्त्सना करते हैं? देश जानना चाहता है कि आपको समस्या इन घटनाओं से है या सिर्फ शब्दावली से?'





आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि संघ प्रमुख बताएं कि वह लिचिंग का समर्थन करते हैं या निंदा। यह भारतीय और यूरोपीय भाषा का विषय नहीं है, यह मानवता और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विषय है। राष्ट्रहित में आपका स्पष्टीकरण जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें