कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विमान अनुमति न मिलने के कारण दो बार लेट हो चुका है। कांग्रेस ने इसके लिए सीधे-सीधे विपक्ष पर हमला बोला है। मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को घंटो इंतजार करना पड़ा। दरअसल उड़ान के लिए एटीसी ने इजाजत देने से मना कर दिया था। राहुल गाधी यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां व रोड शो कर रहे हैं।
मंगलवार को उन्हें यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में जाना था लेकिन एटीएस ने उन्हें घंटो तक उड़ान की अनुमति नहीं दी। यह सप्ताह में दूसरी बार है जब राहुल गाधी के विमान ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से देरी से उड़ा भरी है। कांग्रेस ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए विपक्ष को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस तरह की राजनीति बेहद घटिया है। "यह विपक्ष की चाल हो सकती है। वो चाहते हैं कि राहुल गांधी का रोड शो फ्लॉप हो। उन लोगों को समझना चाहिए कि राहुल गांधी को खतरा है। और इस तर से घंटों एयरपोर्ट पर बिठाना किसी खतरे से कम नही है। नागर विमानन मंत्रालय किसी नुकसान की जिम्मेदारी लेगा?"
विमान की देरी से उड़ान भरने के चलते राहुल गांधी मुजफ्फरनगर रोड शो में एक घंटे की देरी से पहुंचे। जिस कारण उन्हें कई कार्यक्रम रद्द करने पड़े। राहुल गांधी इस समय यूपी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस यूपी चुमाव में सारा दमखम दिखाने में लगी है।