फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियों के चंगुल से मुक्त होगी देशभर की वक्फ संपत्तियां

Wed, 05 Oct 2016 03:55 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में अरबों रुपये की वक्फ संपत्तियों पर माफियाओं का कब्जा है। इसका खुलासा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जांच में हुआ है। इन संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने केलिए केंद्र सरकार जल्द अभियान चलाएंगी।  अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के इसके निर्देश सभी प्रदेश सरकारों को भेजे हैं। 
विज्ञापन


 अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय प्रदेशों में  वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। देश में कुल 31 वक्फ बोर्ड हैं। देश में  चार लाख 27 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्ति पंजीकृत हैं। काफी संपत्ति ऐसी हैं जिनका पंजीकरण नहीं हो सका है। खुलासा हुआ है कि यूपी समेत कई राज्यों में  कुछ वक्फ बोर्डों पर वक्फ माफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। जिसकी वजह से इन बेशकीमती संपत्तियों को सदउपयोग जरूरतमंदों के लिए नहीं हो रहा है। 

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि कोशिश हो रही है कि इन माफियाओं के चंगुल से वक्त संपत्तियों को छुड़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो। कुछ जगह पर वक्फ बोर्ड केलोगों और वक्फ माफियाओं की साठगांठ से संपत्तियों पर कब्जे की गंभीर शिकायतें मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंत्रालय ने  वक्फ संपत्तियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए केंद्र स्तर पर एक सदस्यीय बोर्ड आफ एडजूडिकेशन का गठन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च्च न्यायलय केरिटायर्ड जस्टिस या राज्य हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे। इसी तरह 15 राज्यों में गठित तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण का दायरा बढ़ाकर सभी राज्यों में इसकी स्थापना की जाएगी। 

वक्फ संपत्तियों पर माफियाओं के कब्जे आदि की शिकायतों के लिए केंद्र स्तर पर एक ॅ बोर्ड आफ एडजुडिकेशन ॅ का गठन जल्द किया जाएगा। वक्फ माफियाओं से वक्फ संपत्ति मुक्त कराई जाएगी। सभी राज्यों में तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण की स्थापना भी होगी। 
मुख्तार अब्बास न$कवी, राज्यमंत्री अल्पसंख्यक। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें