फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'गड्ढे भरने से नहीं छुपेगी नाकामी', कांग्रेस का भाजपा सरकार पर नालों की सफाई में विफल रहने का आरोप

Tue, 24 Jun 2025 10:32 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार समय पर नालों की सफाई नहीं कर पाई और अब बारिश में जलभराव तय है। उन्होंने कहा कि सरकार एक दिन में 3400 गड्ढे भरने का दावा कर रही है, लेकिन असल में यह नाकामी छिपाने की कोशिश है।

विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार समय पर दिल्ली के नालों की सफाई करने में नाकाम रही है और इस बार बारिश में दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरना तय है। नालों की सफाई का कार्य जून के पहले सप्ताह के पहले ही समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक यह नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार एक दिन में हजारों गड्ढों को भरने का दावा कर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है।  
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के गड्ढे भरने के दावे पर सवाल
देवेंद्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के द्वारा एक ही दिन में 3400 गड्डों को भरने का दावा किया गया। लेकिन यह जमीनी सच्चाई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल खानापूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर इलाके में टूटी सड़कें, बहती  नालियां और जर्जर बुनियादी ढांचा साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पैच रिपेयर और गड्ढे भरने के बारे में फरवरी महीने में ही कई बैठकें हुई थीं, लेकिन अब गड्ढों को भरने की बात कहकर सरकार ने मान लिया कि ये कार्य अब तक नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Monsoon in Delhi: कभी भी राजधानी में दस्तक दे सकता है मानसून, कल छाए रहेंगे बादल, बरसेंगे बदरा और चलेगी आंधी
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने लगाए गंभीर

यादव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधीन लगभग 14,00 किमी सड़कों की जिम्मेदारी है। बैठक में 7,000 गड्ढों की पहचान हुई थी, जिन्हें मेंटेनेन्स वैन से मरम्मत किया जाना था। इसके लिए 15 मार्च तक टेंडर और 15 अप्रैल तक काम शुरू होना तय था। इस तरह 2 लाख वर्ग मीटर पैच रिपेयर का लक्ष्य तय हुआ था, जिसके लिए 7 अप्रैल से कार्य प्रारंभ और 30 अप्रैल तक पूर्णता की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन ये कार्य समय से पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी असफलता छिपाने के लिए गड्ढे भरने की कहानी सुनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Delhi:  सौरभ भारद्वाज-सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगी भ्रष्टाचार की जांच, एलजी ने एसीबी छानबीन को दी मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें