फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा हमले की साजिश नाकाम करने पर राजनाथ सिंह ने जवानों को दी शाबाशी

Mon, 05 Jun 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फिदायीन हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अदम्य साहस और
विज्ञापन

उनकी सतर्कता के लिए बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों ने बड़े साहस और सतर्कता के साथ आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है जिसके लिए सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर की पुलिस को बधाई देते हैं।

बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ के कैंप पर हमले की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों की चौकसी से नाकाम कर दिया । 
आतंकी हमले की ये साजिश सोमवार को सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुई जब 4 आतंकियों द्वारा बांदीपोरा के सुंबल में सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला किया गया।

इस हमले के दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग करके सीआरपीएफ के कैंप में घुसने की कोशिश की गई।  हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर ताबड़तोड़ जवाबी
विज्ञापन

कार्रवाई की गई जिसके बाद हमलावर चारो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से एके-47 समेत भारी मात्रा में घातक हथियारों को बरामद किए गए।
  Congratulate 45th battalion of CRPF in particular & entire force of CRPF & J&K police for their alertness & unmatched courage: HM (File Pic) pic.twitter.com/4FIVSU029D — ANI (@ANI_news) June 5, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें