फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी बोले- चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का भारत था हकदार, इमरान ने कहा- इससे बदतर कुछ नहीं

Mon, 05 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
इमरान खान और शाहिद अफरीदी - फोटो : ndtv
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत से पाकिस्तान को मिली करारी हार से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान बहुत दुखी हैं। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्‍तान को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 124 रनों से हरा दिया। 
विज्ञापन


भारते ने पहले बैटिंग करते हुए 48 ओवरों में 319 रन बनाए। जिसके बदले में पाकिस्तान 41 ओवरों में कुल 289 रन ही बना पाया। हालांकि बारिश के कारण यह मैच कई बार बाधित भी हुआ।  
इमरान खान ने मैच के बाद ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया जिसमें उन्होंने लिखा, "बतौर स्पोर्ट्समैन मैं जानता हूं कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम की करारी हार मेरे लिए बेहद दुखदायी है।"
विज्ञापन

  As a sportsman I know winning & losing are part of the game but it's painful to watch Pak being thrashed by India without putting up a fight — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
दूसरे ट्वीट में इमरान ने कहा, " जबतक पाकिस्तान क्रिकेट के ढांचागत संरचना में बदलाव नहीं होगा तब तक ये गैप दिखेगा। आखिर किस वजह से पाकिस्तान की टीम भारत से पिछड़ रही है।" वाकई इस हार से आज हम बेहद दुखी हैं।
  Unless Pak cricket structure is totally revamped/reformed, despite an abundance of talent the gap between Pak & India will keep increasing — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017   And we will keep facing disappointment by defeats such as the one today. https://t.co/noxfc7srWN — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017


एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की हालत तब तक नहीं सुधर सकती है जबतक चेयरमैन का चयन मेरिट के आधार पर नहीं होगा।"
  Pak cricket cannot be fixed if the Chairman of the PCB is not appointed on professional merit. — Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पाक टीम के खराब प्रदर्शन ने मैच का सारा रोमांच छीन लिया। अफरीदी ने ICC के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘भारत-पाकिस्तान चैम्पियंस ट्राफी मैच में कोई रोमांच नहीं था क्योंकि पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तानी होने के नाते मुझे यह देखकर दुख हुआ लेकिन भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें