फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए बनाई खास रणनीति; पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित

Tue, 19 Dec 2023 03:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sonia gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। मुकुल वासनिक उस समिति के संयोजक होंगे, जिसमें वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक, पैनल अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाने के सभी पहलुओं पर गौर करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

‘है तैयार हम’ रैली के लिए एआईसीसी सचिव नियुक्त
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘है तैयार हम’ रैली के लिए नौ एआईसीसी सचिवों को नियुक्त कर दिया है। रैली 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित की जाएगी। बता दें, नागपुर में संघ का हेडक्वार्टर भी स्थित है। सदस्यों में पीसी विष्णुनाथ, काजी निजामुद्दीन, संजय कपूर, धीरज गुर्जर, चंदन यादव, बीएम संदीप, चेतन चौहान, प्रदीप नरवाल और अभिषेक दत्त शामिल हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें