फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सीजे रॉय की खुदकुशी मामले की होगी जांच, मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया उत्पीड़न; जानें पूरा मामला?

Sat, 31 Jan 2026 01:12 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में कॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन सीजे रॉय की गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।  दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बार-बार हो रही आयकर विभाग की छापेमारी से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया। अब इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
प्रियांक खरगे, मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को कॉन्फिडेंट ग्रुप के अध्यक्ष सीजे रॉय की मौत को आयकर विभाग के 'उत्पीड़न' का मामला करार दिया है।। इसी के साथ उन्होंने आईटी और आयकर विभाग की कार्यशैली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब वहां मौजूद आईटी अधिकारियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी के ऑफिस में खुद को मारी गोली
दरअसल, कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने एक दिन पहले शुक्रवार (30 जनवरी) को सेंट्रल बंगलूरू के रिचमंड सर्कल के समीप कंपनी के दफ्तर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना दोपहर सवा तीन बजे की बताई जा रही है। यह कदम सीजे रॉय ने तब उठाया, जब पिछले तीन दिनों से लगातार आयकर विभाग की टीम तलाशी अभियान चल रही थी। 

प्रियांक खरगे ने लगाया परेशान करने का आरोप
अब इस पूरे मामले पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की मौत की घटना आयकर विभाग के 'शुद्ध उत्पीड़न' का मामला है। प्रियांक खरगे ने अपने बयान में कहा, 'यह आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न है और यह पूरे देश में हो रहा है। कर्नाटक में यह तीसरी या चौथी ऐसी घटना है। आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और जीएसटी विभागों का इस्तेमाल उन व्यक्तियों और उद्योगपतियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है, जो सरकार के साथ नहीं हैं।'
विज्ञापन



कंपनी में मौजूद आयकर अधिकारियों की होगी जांच
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों को उत्पीड़न के औजार में बदल दिया गया है, जबकि वैध तरीके से अपनी आजीविका कमाने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। खरगे ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक आरोप नहीं है और रॉय के परिवार ने भी इसी तरह की चिंताएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि मामला चाहे जो भी हो, हम इसकी जांच करेंगे। हम वहां मौजूद आयकर अधिकारियों की भी जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें: बंगलूरू: आयकर छापे के बाद कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कंपनी पर बार-बार पड़ रही थी रेड

तीन दिन पहले दुबई से लौटे थे रॉय

इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि रॉय की कंपनी पर आयकर विभाग ने दिसंबर 2025 में छापा मारा था और उन्हें आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया था। बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए परमेश्वर ने कहा कि आरोप पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी थी और रॉय तीन दिन पहले दुबई से लौटे थे। उन्होंने आगे कहा कि रॉय ने अपने कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग किया।
विज्ञापन


इधर, शनिवार को सीजे रॉय की पत्नी लीना रॉय और बेटे रोहित रॉय बंगलूरू के बोरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि क्राइम सीन ऑफिसर (एसओसीओ) और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) सहित फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से रॉय के परिसर में आयकर विभाग के छापे मारे जा रहे थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें