फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सुप्रीम कोर्ट के डाटा सेंटर के सर्वर में अचानक खराबी, कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी सेवाओं में व्यवधान

Wed, 11 Jan 2023 06:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विज्ञप्ति में कहा गया, हम आपको आश्वासन देते हैं कि आईटी सेवाओं को बहाल किया जाएगा। हमारी सहायता टीम इस मुद्दे को देख रही है। सभी आईटी सेवाओं, कंप्यूटर एप्लिकेशंस को फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में डाटा सेंटर के एक सर्वर में बुधवार को अचानक खराबी आ गई। इससे कई कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी सेवाओं को व्यवधान का सामना करना पड़ा। ये ऐप्स और सेवाएं काफी देर तक अनुपलब्ध रहीं। 

विज्ञापन

शीर्ष कोर्ट की एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'सभी संबंधित इस बात पर ध्यान दें कि डाटा सेंटर में सर्वरों में से किसी एक के अचानक खराबी आने के कारण निम्नलिखित कंप्यूटर एप्लिकेशंस और आईटी सेवाओं को व्यवधान और अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा है- एससीआई इंजेशन, एसीआई इंटरैक्ट, पेस अटेंडेंस, सिक्योर गेट, एससी ईएफएम और अन्य संबंधित एप्लिकेशंस।'

विज्ञप्ति में कहा गया, हम आपको आश्वासन देते हैं कि आईटी सेवाओं को बहाल किया जाएगा। हमारी सहायता टीम इस मुद्दे को देख रही है। सभी आईटी सेवाओं, कंप्यूटर एप्लिकेशंस को फिर से चालू किया जाएगा। कृपया यह भी ध्यान रखें कि वेबसाइट (www.sci.gov.in) रिजल्ट आउटेज का सामना कर सकती है। असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें