फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Human Sacrifice: धनवान बनने के लिए नौ साल के बच्चे का सिर काट कर दी बलि, शरीर के किए कई टुकड़े, तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2023 05:59 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा

सार

पुलिस ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के दादरा और नगर हवेली जिले के सयाली गांव से नौ वर्षीय लड़का 29 दिसंबर को लापता हो गया था, जिसके बाद 30 दिसंबर को सिलवासा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में मानव बलि का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि धनवान बनने की चाह में आरोपियों ने पहले नौ साल के लड़के का अपहरण किया और फिर बच्चे का सिर काट कर उसकी बलि दे दी। आरोपियों ने बाद में शरीर के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस क्रूर अपराध की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पिछले सप्ताह पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड जिले के वापी में एक नहर के पास सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक किशोर लड़के को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के दादरा और नगर हवेली जिले के सयाली गांव से नौ वर्षीय लड़का 29 दिसंबर को लापता हो गया था, जिसके बाद 30 दिसंबर को सिलवासा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद लड़के का पता लगाने के लिए कई टीमों को लगाया गया था। दादरा और नगर हवेली जिले के मुख्यालय सिलवासा से लगभग 30 किमी दूर स्थित वापी में बच्चे के विवरण से मेल खाता एक बिना सिर का शव मिला था। शव वापी में एक नहर में पाया गया था, वहीं शरीर के कुछ हिस्से सयाली गांव में मिले थे, जहां मानव बलि दी गई थी। पुलिस ने कहा कि शरीर के अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
आरोपी को पकड़ने क्रम में पुलिस एक नाबालिग तक पहुंची। नाबालिग ने खुलासा किया कि 29 दिसंबर, 2022 को सायली गांव से उसने ही बच्चे का अपहरण किया था और दो साथियों की मदद से मानव बलि के रूप में उसकी हत्या कर दी थी। नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि हिरासत में किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस को अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में मदद मिली। साथ ही नाबालिग ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके दोस्त शैलेश कोहकेरा (28) ने बच्चे की हत्या में उसकी मदद की। 

उन्होंने कहा कि रमेश सांवर भी साजिश का हिस्सा था। सांवर ने धनवान बनने की उम्मीद में नाबालिग और शैलेश को मानव बलि के लिए उकसाया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद, शैलेश और सांवर का पता लगाया गया और तीन जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी किशोर सायली गांव में चिकन की दुकान में कसाई का काम करता था। वह गुजरात में तापी जिले का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें