सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने कई बार पोर्टल डाउन रहने की शिकायत की है, जिसके कारण उन्हें फॉर्म भरने और प्रमाणपत्र अपलोड करने में मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।
कोरोना की स्थिति नियंत्रण में देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारत आने से पहले सुविधा पोर्टल पर टीकाकरण प्रमाणपत्र देने की अनिवार्यता जल्द ही खत्म हो जाएगी। सरकार इस प्रावधान को खत्म करने पर विचार कर रही है। हालांकि, पोर्टल पर एक घोषणापत्र फॉर्म को ऑनलाइन भरने का मौजूदा आदेश जारी रहेगा। अभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने कई बार पोर्टल डाउन रहने की शिकायत की है, जिसके कारण उन्हें फॉर्म भरने और प्रमाणपत्र अपलोड करने में मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस प्रावधान के हटने से उन्हें राहत मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय से उस प्रावधान को हटाने के लिए इनपुट मांगा है।
12,751 नए मरीज मिले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,751 नए मरीज मिले और 42 की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मामलों की संख्या 4,41,74,650 हो गई, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,31,807 हो गई है।