फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Khan murder Case: सना खान हत्या मामले में कार्रवाई जारी, नागपुर पुलिस कांग्रेस विधायक से करेगी पूछताछ

Wed, 23 Aug 2023 05:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर पुलिस ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नागपुर पुलिस ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संजय शर्मा इस हफ्ते पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी रब्बू उर्फ रविशंकर यादव और कमलेश पटेल को हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सना का इस्तेमाल हनी ट्रैप के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनके जरिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये कमाए। 

इससे पहले सना खान की मां ने रविवार को नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धमकी देकर सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उनकी शिकायत के आधार पर, सना खान के पति अमित उर्फ पप्पू साहू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में जबलपुर में हुई सना खान की हत्या के सिलसिले में पति साहू और दो अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, साहू और सना खान के बीच रिश्ते में तब खटास आ गई थी, साहू को उसके चरित्र पर संदेह होने लगा था। सना खान उसकी पत्नी थी, किसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और साहू ने उसकी हत्या की और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया।

सना खान (34 वर्षीय) नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्य प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थी। अवस्थी नगर निवासी सना खान की मां मेहरुनिशा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अग्सत को जबलपुर जाने के बाद लापता हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें