बुधवार 23 अगस्त 2023। यह अंतरिक्ष में भारत के अब तक के सफर में सबसे यादगार तारीख बनने जा रही है। हमारे चंद्रयान-3 पर इस वक्त दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। भारत के इस तीसरे मिशन के तहत भेजा गया हमारा यान 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इससे पहले देश-दुनिया की तमाम हस्तियां और वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की इस यात्रा पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमर उजाला भी चंद्रयान के प्रक्षेपण से ही आपको इस मिशन से जुड़े हर अपडेट लगातार दे रहा है। चंद्रयान की लैंडिंग का विस्तृत कवरेज और सबसे सटीक विश्लेषण आपको amarujala.com और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर इसरो के कंट्रोल रूम से सीधा प्रसारण https://www.youtube.com/watch?v=_UmcH_DYBiU देख सकते हैं। अमर उजाला App पर मिलेगा।
विज्ञापन
चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने का है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 चांद की सतह नहीं उतर पाया था, उन खामियों को दूर किया गया है।
चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी थी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 23 अगस्त को यह चंद्रमा पर उतरेगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।
विज्ञापन
शुरू हुआ लाइव टेलीकास्ट
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गया है। इसे आप अमर उजाला के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/amarujala पर Live देख सकते हैं। इसी के साथ लाइव अपडेट्स, विशेषज्ञों के विश्लेषण और रोचक खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें https://www.amarujala.com/