फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने शराब पीकर मचाया उत्पात

Tue, 28 Feb 2017 09:36 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती विमान सेवा एयर एशिया ने दो यात्रियों के उपद्रवी व्यवहार की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि दोनों शराब के नशे में फ्लाइट में उत्पात मचा रहे थे। यह घटना रविवार को गुवाहाटी से बंगलूरू जा रही फ्लाइट में घटी। 
विज्ञापन


एयरलाइंस ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि विमान के कैप्टन और केबिन क्रू ने दो यात्रियों के अशांत और उपद्रवी व्यवहार की शिकायत की है। ये लोग फ्लाइट के दौरान शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे और अशांति फैला रहे थे। ‘उनके इस व्यवहार से विमान और इसमें मौजूद यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी।’

एयरलाइंस के मुताबिक, विमान के बंगलूरू में उतरने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। हाल के दिनों में यात्रियों के व्यवहार को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

गत वर्ष विमान कंपनी इंडिगो ने हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ कथित विवाद के बाद 70 यात्रियों को विमान से उतार दिया था। एक अन्य घटना में सुरक्षा प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए  एयरलाइंस ने एक यात्री को उसके हिंसक व्यवहार और क्रू मेंबर को धमकाने के बाद सीट से बांध दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें