फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भरूच में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर दो गुटो में झड़प; पथराव में दो घायल, हिरासत में लिए गए 17 लोग

Wed, 11 Sep 2024 12:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

एक अधिकारी ने कहा कि गोकुल नगर में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर दो अलग-अलग धर्मों के लोगों में विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी पाकर हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हमने भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भरूच के एक इलाके में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि झड़प में दो लोग घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की रात को गोकुल नगर इलाके में घटी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया। झड़प की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दंगा करने वालों को तितर-बितर किया। एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


दो गुटों के बीच हुआ पथराव
भरूच के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा कि दो गुटों के लोग एक साथ एकत्रित हुए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसमें दो लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक समुदाय के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दूसरे समुदाय के 17 सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा, "गोकुल नगर में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर दो अलग-अलग धर्मों के लोगों में विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी पाकर हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हमने भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव के दौरान दो लोग घायल हो गए।"
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए 17 लोग
सूत्रों के अनुसार, गोकुल नगर एक मिश्रित आबादी वाला इलाका है। यहां स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक समुदाय के कुछ सदस्यों ने ईद-ए-मिलाद के लिए इलाके में धार्मिक झंडे और बैनर लगाना शुरू किया। मयूर चावड़ा ने आगे कहा, "हमने इस हिंसा में शामिल 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच के आधार पर 17 लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।"

रविवार को सूरत में गणेश पूजा को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यहां कुछ लोगों ने भगवान गणेश के पंडाल पर पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया और छह नाबालिग को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें