वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने बताया कि जुलाई 2022 में व्यापारिक निर्यात 35.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जो जुलाई 2021 में 35.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
उन्होंने कहा, "हमने पेट्रोलियम, लोहा-इस्पात, गेहूं जैसे कुछ उत्पादों के निर्यात को प्रतिबंधित किया है। इसके कारण हमारा जुलाई 2022 का निर्यात 2021 के निर्यात की तुलना में स्थिर है। रूस को निर्यात आधा हो गया है जबकि श्रीलंका को निर्यात गायब हो गया है।"
रूस के साथ निर्यात के अच्छा अवसर
सुब्रमण्यम ने कहा, "चाय, कॉफी, फार्मास्यूटिकल्स और मोबाइल्स के साथ मैं रूस के साथ निर्यात के अच्छे अवसर देख रहा हूं।"
उन्होंने बताया कि अप्रैल-जुलाई 2022-23 में 19.35 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ भारत का व्यापारिक निर्यात 156.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जबकि अप्रैल-जुलाई 2021-22 में यह 131.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-जुलाई 2022-23 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व आभूषण का निर्यात 110.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो अप्रैल-जुलाई 2021-22 में 99.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
जुलाई 2022 में भारत का व्यापारिक आयात 66.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो जुलाई 2021 में 46.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल-जुलाई 2022-23 में भारत का माल निर्यात 256.43 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल जुलाई 2021-22 में 173.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल-जुलाई 2022-23 के दौरान हुआ 100 बिलियन का व्यापार घाटा
जुलाई 2022 में व्यापार घाटा 31.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-जुलाई 2022-23 के दौरान यह 100.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।