फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता और शिवसेना की लड़ाई में एक्सिस बैंक को नुकसान

Wed, 25 Dec 2019 10:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमृता फडणनवीस - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विरुद्ध पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिवसेना टिप्पणी के विरुद्ध अमृता के खिलाफ आक्रामक है। वहीं इस लड़ाई की आंच अब एक्सिस बैंक तक पहुंच गई है, जहां अमृता उपसंचालक पद पर हैं।

विज्ञापन


खबर है कि उद्धव सरकार ने इस बैंक से महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस के वेतन खाते हटाकर सरकारी बैंक में खोलने का निश्चय किया है। इन दो लाख पुलिस कर्मचारियों के खातों में हर साल करीब 11 हजार करोड़ रुपये का लेन देन होता है।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को अमृता ने ट्विटर पर लिखा था कि कोई सिर्फ ठाकरे सरनेम के कारण ठाकरे नहीं हो जाता। उनका इशारा मुख्यमंत्री उद्धव पर था। इस पर शिवसैनिक भड़क गए। पिम्परी में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर अमृता के फोटो पर चप्पलें बरसाईं।
विज्ञापन


इसके जवाब में अमृता ने फिर उद्धव पर निशाना साधा कि लोगों पर वार करके आप नेतृत्व नहीं कर सकते। विवाद तब शुरू हुआ था जब राहुल गांधी ने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा था कि राहुल को खुद को गांधी भी नहीं मानना चाहिए क्योंकि वो अपने सरनेम के कारण गांधी नहीं हो जाते। तब इस ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए अमृता ने ठाकरे वाली टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें