फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजियम ने दी तीन न्यायिक अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में जज बनाने को मंजूरी 

Tue, 25 Feb 2020 03:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन अधिकारियों में विनोद चटर्जी कॉल, संजय धार और पुनीत गुप्ता शामिल हैं। सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 19 फरवरी को हुई बैठक में इस नियुक्ति को मंजूरी दी। 

विज्ञापन


कॉलेजियम ने इसके अतिरिक्त सत्य गोपाल चट्टोपाध्याय को न्याय अधिकारी से प्रमोट करते हुए त्रिपुरा हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है। वहीं कॉलेजियम ने वकील अहंथम बिमल सिंह को मणिपुर हाईकोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


सीजेआई बोबडे के अलावा नए पांच सदस्यीय कॉलेजियम में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस आरएफ नरीमन और जस्टिस आर भानुमति शामिल हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें